15-February-2020


सबसे बड़े गांव का पहला अंग्रेजी माध्यम स्कूल अचानक बंद, संचालक गायब, 215 बच्चों का भविष्य अधर में, पढ़िए पूरी कहानी



लक्ष्मी नारायण लहरे की मुनादी।।

जिले के सबसे बड़े गांव में खुला पहला अंग्रेजी माध्यम का स्कूल अचानक बैंड हो गया है। न तो संचालकों के पता चल रहा है और न ही प्रबंधन कुछ बता पा रहा है ऐसे में इस स्कूल में पढ़ रहे 215 छात्रों का भविष्य आधार में लटक गया है। इसकी जवाबदेही लेने कोई भी तैयार नहीं है।

ग्राम कोसीर रायगढ़ जिले का सबसे बड़ा गांव है जो हमेशा से सुर्खियों में रहा है । कुछ वर्ष पहले कोसीर गांव में हिंदी -अंग्रेजी माध्यम की स्कूल गोल्ड स्टार पब्लिक स्कूल ने बिना रजिस्ट्रेशन अपनी स्कूल संचालन शुरू किए थे बाद में गांव की स्थानीय समिति सामने आई और स्कूल का रजिस्ट्रेशन हुआ और लोग स्कूल में अपनी बच्चों को दाखिला कराने लगे । वर्तमान में 215 बच्चे है पढ़ाई भी अच्छी चल रही थी अचानक पिछले सप्ताह से यहां पढ़ाई लिखाई तो दूर स्कूल ही बंद हो गई है आज भी स्कूल नहीं खुला था ऐसा क्या हो गया कि आज स्कूल बंद के कगार पर है ।लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं आखिर स्कूल का संचालक कहाँ गायब हो गया । स्कूल केजी 01 से 08 वीं तक संचालित हो रही थी । अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कारण अभिभावक अपने बच्चों को यहां दाखिला दिलवाए थे मगर अब यहां क्या चल रहा है कोई ठीक ठाक जवाब नहीं दे रहे हैं स्कूल संचालक उड़ीसा के हैं ।प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी के लिए सम्पर्क किया गया पर उनका नम्बर बंद आ रहा है । वही जिस घर में स्कूल संचालित हो रहा है वहां से ठीक ठाक जवाब नहीं मिल पा रहा है । वहीं कोसीर के जो स्थानीय समिति है जो स्कूल का संचालन और देख रेख करती है उनके अध्यक्ष से स्कूल बंद हो गया क्या पूछे जाने पर बताया गया कि ब्यवस्था में अभी गड़बड़ी चल रही है पर ओ लोग अब इस स्कूल को संचालन नहीं करेंगे बल्कि हमारी स्थानीय शिक्षा समिति संचालित करेगी ऐसा शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती मंजू चन्द्रा जी का कहना है । और सच झूठ क्या है स्कूल कौन संचालित करेगा कब खुलेगी या फिर स्कूल बंद हो जाएगी यह बात का खुलासा 2-4 दिन में हो सकता है कि आखिर स्कूल न खुलने का या बंद होने का क्या माजरा है ।

बंद स्कूल








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News