15-February-2020


Munaadi breaking - राजधनी रायपुर में 50 लाख लूट के आरोपी दिल्ली पकड़ाए, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया मामला, 12 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस



रायपुर मुनादी।।

राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में घर में घुसकर कट्टे की नोक पर हुई 50 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट के इस मामले को मुस्तैदी दिखाते हुवे 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है और पांच आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है साथ ही लूट की रकम भी बरामद कर ली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पुलिस की टीम किसी दूसरे मामले की जांच के सिलसिले में बाहर गई हुई थी, टीम को सूचना दी गई कि रायपुर में लूट की वारदात हुई है। लूट का पता लगाने रायपुर से भी एक टीम रवाना किया गया। बाहर मौजूद टीम ने आरोपियों को दिल्ली में पकड़ लिया। आरोपियों को रायपुर लाया जा रहा है। पुलिस द्वारा लूट की विस्तृत जानकारी 12 बजे प्रेसवार्ता में दी जाएगी।

बता दें कि गुरुवार देर रात देवेंद्र नगर इलाके में प्लायवुड कारोबारी शर्मा के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसके सर पर कट्टा अड़ाकर आलमारी में रखे 50 लाख रुपए लूट कर फऱार हो गए थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News