15-February-2020


अब खुल रही है विकास की पोल, यहां कागजो में लगा दिए लाखों रुपये और अब जब हुआ..... पढ़िये पुरी खबर



रंजीत सोनी (बलरामपुर-राजपुर) मुनादी

राजपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल अपना पदभार ग्रहण करने के बाद से ही पूर्व में किए गए नगर के विकास के लिए कराए गए कार्यों का सतत रूप से जांच करते आ रहे हैं और अभी तक शहर के विकास के लिए लाखों रुपए खर्च कर कई विकास कार्य किए गए हैं जोकी सिर्फ कागजों में विकास कार्य देखने को मिल रहा है जिससे यह पता चलता है कि पूर्व में नगर पंचायत के द्वारा कराये गए नगर के विकास के लिए खर्च किए गए लाखों-करोड़ों रुपए का बंदरबांट कर शहर के विकास को कागजों में दर्शा कर लाखों-करोड़ों रुपए का हेरफेर किया गया है।

लगातार जांच में कई वार्डों में बनाये गये सीसी रोड,नाली, सामुदायिक भवन जो कि कागजों में बन कर पूर्ण हो चुका है जांच के बाद मौके पर इनकी वास्तविक स्थिति अपूर्ण पाया गया है,नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल ने लगातार एसे कार्यों का निरिक्षण कर सम्बंधित ठेकेदार और सब इन्जीनियर को कार्यालय के माध्यम से नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है,जो कि उपाध्यक्ष के इस कदम से नगर पंचायत में किये गये भ्रष्टाचार की कई कहानी उजागर होंगी।

वहीं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने शहर में अनयत्र चलाए जा रहे मांस,मच्छली के दूकान जिनसे मांस,मच्छली के अपशिष्ट शहर के चौक चौराहे में फेक दिया जाता है जिससे आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,जिसे ध्यान में रखते हुए इन सभी दूकानदारों को शहर से बाहर वार्ड क्र.03 अंग्रेजी शराब दूकान के समीप भूमी आबंटित कर तीन दिवस के भीतर दूकान लगाने का नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है वहीं नगर उपाध्यक्ष ने समस्त 15 वार्ड के पार्षदों को भी स्वक्षता के प्रति प्रेरित कर डोर टू डोर गीला व सुखा कचरा कलेक्शन कराने व लोगों के द्वारा समय से निर्धारित मासिक शुल्क देने जागरूक करने अपील किया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News