15-February-2020


युवा संगठन के युवाओं ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन…. नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने भी शहीदों को…….



जशपुर मुनादी।।

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने नागलोक में युवाओं का हुजूम लगा रहा।जशपुर जिले के फरसाबहार में काफी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में लगे युवा संगठन के सदस्यों ने भारी संख्या में एकत्र होकर वीर जवानों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
फरसाबहार के तामामुंडा शहिद चौक,और पंडरीपानी गाँधी चौक में श्रधांजलि सभा का मुख्य रूप से आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद पंचायत फरसाबहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय साय, पूर्व जनपद अध्यक्ष वेद प्रकाश भगत,जनपद सदस्य कमला पटेल फरसाबहार सरपंच अरुण खलखो ,युवा संगठन फरसाबहार अध्यक्ष दीपक चौहान , दुर्योधन पटेल, गोपाल यादव,प्रियांश भगत,संगीत चौहान,जीतेन्द्र सोनी,दिलीप यादव,शिवम साहू,योगेश मिश्रा,कामता प्रसाद साय, एवं समस्त ग्रामीण गण उपस्थित रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News