जशपुर मुनादी।।
राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में घर में घुसकर कट्टे की नोक पर हुई 50.14 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट के इस मामले को मुस्तैदी दिखाते हुवे 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है और पांच आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है साथ ही लूट की रकम भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए पांचो आरोपी अशोक जाखड़ (30), प्रेम जाट (22), जयकिशन गोदारा (20), गणेश जाट (22) और भवर चौधरी (20) है, जो बिकानेर, राजस्थान से है।
शुक्रवार को टिम्बर व्यापारी के यहां काम झरने वाले बजरंग शर्मा ने देवेंद्र नगर थाने में मामले की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने मामला भादवि की धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

इसी दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के राजस्थान में होने की जानकारी हुई और रवाना की गई। इसी दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी घटना के बाद गीतांजलि एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हुए है और नागपुर से निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे है जिस पर रायपुर पुलिस की अन्य मामले में दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को ट्रेन से आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। जिस पर दिल्ली में कैम्प कर रही टीम द्वारा निजामुद्दीन स्टेशन से 30 कि.मी. पूर्व ट्रेन में चढ़कर सभी बोगियों को चेक करते हुए आरोपियो को गिरफ्तार किया और लूटी हुई रकम बरामद किया।

आरा ेपियों ने पूछताछ में बताया पूर्व में प्रार्थी के यहाँ काम कर चुका कर्म चारी मालाराम ने आरोपियों को बताया था कि उस फ्लैट में कैश का लेन-देन होता है। वहाँ बड़ी रकम मिल सकती है, जिस पर वे सभी अलग-अलग साधनों से 11 फरवरी को रायपुर पहुचे और मालाराम द्वारा उपलब्ध कराये गये रूम मे जाकर रूक गये। दो दिन तक उन्होंने फ्लैट की रेकी की और 13 फरवरी को फ्लैट किराये में लेने का बहाना बनाकर अंदर पघुस गए और लूट की घटना को अंजाम दिया। भागते समय रेल्वे स्टेशन के पास स्थित गुरूद्वारे के नाले में कट्टे को फेंक दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस महानिदेशक ने 01 लाख रूपये का नगद ईनाम एवं इन्द्रधनुष योजना के तहत प्रमाण पत्र एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ने 30 हजार रूपये का नगद ईनाम प्रदान करने की एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने 10 हजार रूपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

