15-February-2020


Munaadi Breaking पुलिस ने फिर पकड़ा गांजे का जखीरा, लगभग 7 लाख का गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार



रायगढ़ मुनादी।।

रायगढ़ जिले के सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से 1 क्विंटल 35 किग्रा गांजा कीमत 6 लाख 75 हजार रुपए जब्त किया।
उड़ीसा की तरफ से आ रही टाटा सुपर एक्समिन्ट क्रमांक यूपी 50 बीटी 2329 वाहन को घेराबंदी कर रोका गया. वाहन में सबसे नीचे एक केबिन में गांजा मिला. उसके ऊपर सब्जी के कैरेट रखा गया था.
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के आरोपी दीपक मोर्य (20 वर्ष) और रविप्रकाश (25 वर्ष) को गिरफ्तार हुए हैं. उनके खिलाफ पुलिस एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर रही है.








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News