15-February-2020


जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत पर ऐसी रैली सिर्फ फिल्मों में देखी होगी, लेकिन जब पूरे शहर में घूमी गाड़ियां तो…………… देखिए वीडियो



रायगढ़ मुनादी।।

जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत की ऐसी तस्वीर पूरे छत्तीसगढ़ में नहीं दिखी जैसी रायगढ़ में इसबार दिखी। पूरे शहर में गाड़ियों का रेला लग गया वह भी सिर्फ स्कार्पियो। लगा जैसे कोई दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग चल रही हो।

जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निराकार पटेल के जीत को घोषणा हुई कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर ने शहर में गाड़ियों के रेला निकालकर कांग्रेस की रैली निकाली। एक के पीछे एक गाड़ियों का काफिला चल पड़ा। सभी गाड़ियों के पीछे भूपेश बघेल और उमेश पटेल ज़िंदाबाद के नारे के पोस्टर लगे हुए थे।

https://youtu.be/HdDzljz52QY

सालभर में कांग्रेस के हाथ तमाम जीत आये लेकिन रैली यही नजर आई। बाद में रैली के साथ विभाष नंदेली पहुंचे और उमेश पटेल का भी फूलमाला से स्वागत किया। विभाष सिंह की कांग्रेस वापसी के बाद पहला प्रदर्शन है जो धमाकेदार है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News