16-February-2020


महज 104 वोट से हार का सदमा बर्दाश्त नही कर पाया डीडीसी प्रत्याशी ,सदमे में हुई मौत !पहले जीत गया था बाद में आया हार का नतीजा ….



रायगढ़ मुनादी।।

हालांकि लोकतंत्र में चुनाव हारने जितना लगा रहता है लेकिन कई लोग इतने डूबकर चुनाव लड़ते हैं कि हार का संदम भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। यही हाल धरमजयगढ़ के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 24 से चुनाव लड़ने वाले संतोष बैगा के साथ हुआ है। संतोष यहां से DDC प्रत्याशी थे और महज 124 वोट से चुनाव हार गए थे। हालांकि मतगणना को इन्होंने चुनाव अधिकारी के समक्ष चुनौती भी दी थी लेकिन हार ने इन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था और अंततः इसी सदमे में वे चल बसे। यह बात उनके परिवार और रिश्तेदारों द्वारा कही जा रही है।

डीडीसी चुनाव में महज 104 वोट से हार जाने का सदमा बर्दाश्त नही कर पाए एक भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी की मौत हो गयी है ।घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ की है।यहां के क्षेत्र क्रमांक 24 से डीडीसी का चुनाव लड़ने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी संतोष बैगा को कल अचानक सिर में दर्द हुआ और उल्टियां होने लगी और थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गयी ।संतोष बैगा 104 वोट से चुनाव हार जाने के बाद रिकाउंटिंग के लिए अपना दस्तावेज पेश करने रायगढ़ आये थे ।रायगढ़ से वापसी के दौरान खम्हार के पास अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी ।उनके सिर में अचानक दर्द होने लगा और उल्टियां होनी शुरू गईं। और इसके थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत की भी खबर आ गयी ।बताया जा रहा है कि हार के बाद संतोष बैगा सदमे में रहने लगे थे क्योंकि मतगणना के दौरान उन्हें जीत की खबर मिली मिली थी लेकिन सारणीकरण में इन्हें 104 वोट से हारा हुआ बता दिया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News