जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के सारे जनपदो में बमुश्किल 1 जनपद पंचायत में अध्यक्ष बना पाई भाजपा विवादों में घिर गई है।जिले के मनोरा जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस ने नया बखेड़ा शुरू कर दिया है। काँग्रेस ने दावा किया है कि नवनुवाचित अध्यक्ष भाजपा की नही बल्कि काँग्रेस की है ।भाजपा इस मुगालते में न रहे कि एक जनपद मनोरा में उसका खाता खुल गया है शशिकला मिंज कांग्रेस की सदस्य हैं इसके प्रमाण के तौर पर कांग्रेस सदस्यता फार्म की वो कॉपी सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है जिसमे 29 दिसम्बर 2019 को जशपुर विधायक विनय भगत के माध्यम से शशिकला मिंज द्वारा काँग्रेस पार्टी की सदस्यता लिए जाने का लिखित में जिक्र है। लेकिन शशिकला मिंज से जब मुनादी डॉट कॉम ने बात की तो उन्होंने काँग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में प्रचारित किये जा रहे सदस्यता फार्म की सच्चाई बयान करते हुए ईमानदारी के साथ कहा- सदस्यता फार्म सही है और विधायक विनय भगत के द्वारा मुझसे फार्म भरवाया भी गया था लेकिन जब उनके पति सतीश मिंज भाजपा प्रवेश कर लिए और उन्हें भाजपा में मंडल महामन्त्री का पद मिला तो मैं कांग्रेस में भला कैसे रह सकती हूँ" ।उन्होंने साफ साफ कहा --मुझे भाजपा का समर्थन मिला था और भाजपा के समर्थन से ही मैं बीडीसी का चुनाव जीतीं। मुझे भाजपा के द्वारा ही अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था ।काँग्रेस सदस्यता फार्म का गलत इस्तेमाल कर रही है जिसके चलते मैं परेशान हूँ ।
आपको बता दें कि मनोरा एकमात्र जनपद है जहाँ भाजपा समर्थित जनपद सदस्य को जनपद की सत्ता हासिल हुई लेकिन शशिकला मिंज के अध्यक्ष बनते ही काँग्रेस ने शशिकला मिंज को कांग्रेसी बताना शुरू कर दिया बल्कि उनके सदस्यता फार्म को काँग्रेस हाईकमाम को भी भेज दिया उंसके बाद पूरे जिले की सियासत गर्म हो गयी है ।हांलाकि शशिकला मिंज के इस बयान के बाद विवाद के थमने की गुंजाइश बनते दिख रही है ।

