16-February-2020


जशपुर में ….काँग्रेस की चाल में फंस गई कांग्रेस ! भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष के सनसनीखेज बयान के बाद अब काँग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने काँग्रेस के खिलाफ उगला जहर ! किया ये खुलाशा !!



जशपुर मुनादी।।

भाजपा सर्मथित जनपद अध्यक्ष शशिकला को कांग्रेसी बताकर जशपुर जिले के सियासत में सनसनी फैलाने वाली काँग्रेस को शशिकला ने साफ साफ बयान जारी कर काँग्रेस की चाल तो फेल ही कर दिया ऊपर से काँग्रेस की चाल में अब खुद कांग्रेस ही फंसती हुई दिख रही है । इस पूरे मामले में अब मनोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए काँग्रेस द्वारा उतारी गई अध्यक्ष उम्मीदवार शफीरा टोप्पो ने कहा है कि शशिकला मिंज भाजपा समर्थित बीडीसी प्रत्याशी थीं और वह भाजपाके समर्थन से जनपद अध्यक्ष बनी हैं और अब जब वह अध्यक्ष बन चुकी हैं और काँग्रेस द्वारा उन्हें कांग्रेसी बताया जा रहा है तो सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि शशिकला मिंज अगर कांग्रेसी है तो काँग्रेस ने समर्थन देकर उन्हें अध्यक्ष का उम्मीदवार क्यों बनाया ? क्या काँग्रेस का मकसद उन्हें हराना था या काँग्रेस को हराना ?उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से दूरभाष पर चर्चा के दौरान कहा कि अगर शशिकला मिंज कांग्रेसी है ये बात कांग्रेसी जानते थे फिर उन्हें समर्थन देकर अध्यक्ष प्रत्याशी बनाने का ड्रामा क्यों रचा गया ?उन्होंने कहा है कि मनोरा जनपद मे काँग्रेज़ बहुमत में थी बावजूद फिक्सिंग करके पार्टी को हराया गया और प्रतिद्वंदी को कांग्रेसी बताकर उनका अपमान किया जा रहा है ।
आपको बता दें कि जिले का मनोरा जनपद इस बार के चुनाव में काफी सुर्खियों में रहा चाहे भाजपा प्रत्याशी के साथ मार पीट का मामला हो या फिर यहां के कद्दावर कांग्रेसी नेता द्वारा विधायक विनय भगत और उनके भाई संजू भगत को लेकर छपवाए और बंटवाये गए पंपलेट का मसला हो पूरे चुनाव भर दोनो मामलों को लेकर यहां की राजनीति गर्म रही और जब चुनाव हो गया ,हार जीत के फैसले भी हो गए और अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी हो गया उंसके बाद भी यहां का विवाद थमता हुआ नही दिख रहा है ।खाश बात ये है कि सभी विवादों में विधायक विनय भगत और उनके भाई संजू भगत के नाम सबसे ऊपर में रहा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News