रायपुर मुनादी।।
रायपुर। प्यार की सनक में एक आशिक ने प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुस गया और उसके सिर में पिस्टल तानकर उसे भगाकर ले जा रहा था तभी ग्रामीणों और पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने खुद पर ही पिस्टल तान ली। और गोली मार लेने की धनकी देने लगा। हालांकि काफी देर तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने सनकी आशिक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी युवक मध्यप्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। जिसका नाम गोलू बालोनिया बताया जा रहा है। यह मामला हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव का है। युवक पर हसौद पुलिस ने कार्यवाही की है। यह घटना क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें युवक पिस्टल लहराता औऱ खुद पर ताने हुए भी दिखाई दे रहा है।

