रायपुर मुनादी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने रविवार को एक विवादित बयान देते हुए भाजपाइयों की तुलना अंग्रेजों से कर दी है।
भाजपाइयों की अंग्रेज़ो से तुलना करते हुए कैबिनेट मंत्री डहरिया ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों को भगाया है, उसी तरह भाजपाइयों को भी भगाएंगे।
कैबिनेट मंत्री डहरिया ने आगे कहा कि हम सब ने अंग्रेजों को भगाया था और देश का संविधान बनाया था, संविधान इसलिए बना है कि हमारे लोग सुरक्षित रहे।
डहरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजो की नीतियों पर चल रही है और अंग्रेज लोगों बांटने का काम करते थे। वही काम आज केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
केबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने ये बाते भाजपा एवं आरएसएस की आरक्षण विरोधी नितियो को लेकर काँग्रेस के एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के आयोजन के दौरान राजधानी रायपुर स्थित राजीव गांधी चौक में कही।

