पुत्र के रवैये से परेशान पिता के हांथो पुत्र की हुई हत्या शराब पीकर माता -पिता और पत्नी के साथ करता था मारपीट
कोसीर मुनादी । लक्ष्मी नारायण लहरे
कोसीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लेन्ध्रा के आश्रित गांव प्रधानपुर में उस समय लोग दंग रह गए जब पता चला कि पिता ने पुत्र की हत्या कर दिया है यह बात पूरे गांव में फैल गया लोग घटना को देखने पहुंचने लगे यह घटना शनिवार की रात करीब 07 बजे आस पास घटित हुई थी । क्या हुआ था उस वक्त जब पिता ने अपने ही लाल को मौत के घाट उतार दिया । हत्या के आरोपी धनाऊ निराला ने गांव के कोटवार हेमप्रसाद महंत को बताया कि मेरा लड़का धर्मानन्द निराला उम्र 28 वर्ष नशे की हालत में घर आया और उसकी माँ के साथ लाठी से मारपीट किया साथ ही साथ मुझे भी लाठी से 4 -5 बार मारने की कोशिश किया मैं हाथ से रोक लिया मुझे जान से मार देगा सोंच कर मैने घर में रखे गैंती निकला और उसके सर पर पासे पे दे मारा और उसी समय वह मर गया ।खून से लतपत है आँगन में पड़ा है । यह बात सुनकर गांव का कोटवार हेम प्रसाद महंत और गांव का प्रेम लाल ,अनिरुद निराला धनाऊ निराला के घर पहुंचे और घटना को देखे फिर कोटवार और जगत राम बघेल कोसीर थाना पहुंचकर सारी घटना की जानकारी देकर अवगत कराये ।कोटवार की रिपोर्ट पर कोसीर थाने में मामला दर्ज किया गया । और घटना स्थल के लिए रवाना हुए ।पूरी घटना का तस्दीक किया गया और सुबह धर्मानन्द निराला की लाश की पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्डम के लिए सारंगढ भेज दिया गया ।वही आरोपी धनाऊ निराला उम्र 60 वर्ष को गिरफ्तार कर कोसीर थाना लाया गया । घटना की पूछ ताछ किया गया और आरोपी धनाऊ निराला पर मामला दर्ज कर धारा 302 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करते हुए आरोपी को रिमांड पर सारंगढ जेल दाखिल किया गया ।

जगतराम चौहान ---
आरोपी धनाऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है घटना स्थल से गैंती भी जप्त कर लिया गया है और आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

