बिलासपुर मुनादी।।
बिलासपुर क्षेत्र के भरनी रोड पर रविवार को एक बस और स्कूटी दुपहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में दुपहिया सवार दो लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परसदा बस्ती निवासी सुरेश कैवर्त पिता चैतू, रामायण कैवर्त पिता भगउ कैवर्त और सतानंद कैवर्त पिता मुनीम तीनो अपनी दुपहिया वाहन में कोटा गए थे और वापस लौटते समय सीआरपीएफ गेट के पास बिलासपुर की तरफ से आ रही बस ने सामने से दुपहिया से जोरदार भिड़ंत हो गयी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही सुरेश कैवर्त एवं रामायण कैवर्त की मौत हो गई जबकि उनका साथी सतानंद गंभीर रूप से घायल हो जिस।
घटना के बाद बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।दुर्घटना की सूचना किसी ने डायल 112 को दी 112 ने घायल सतानंद को अस्पताल में भर्ती कराया।

