16-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: मरीज को अस्पताल ले जा रहा एम्बुलेंस बुरी तरह पलटी खाया ,मरीज सहित एम्बुलेंस में 3 लोग सवार थे,स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर ,डॉक्टर ने विधायक को दी ये सफाई



जशपुर मुनादी।।

खवर जशपुर जिले के कुरकुंगा गाँव से आ रही है जहां मरीज को अस्पताल ले जा रहा सरकारी एम्बुलेंस अनबैलेंस होकर पलटी खा गया है।बताया जा रहा है कि सरकारी एम्बुलेंस रनपुर सरकारी अस्पताल का है लेकिन एम्बुलेंस सरकारी ड्राइवर के जगह मरीज का ही कोई परिजन चला रहा ।मरीज को रनपुर अस्पताल लाया जा रहा तभी कुरकुंगा के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गया और बुरी तरह पलटी खा गया।घटना रविवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे घटित हुई है ।

https://youtu.be/CeAQC1dczfU

बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में मरीज और ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे और तीनों को चोट लगीं है ।घटना की खबर सुनकर मौके पर कुंकयरी विधायक यूडी मिंज भी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। इधर रनपुर में पदस्थ डॉक्टर से जब मरीज के परिजनों के द्वारा एम्बुलेंस चलाने सम्बन्धी सवाल किए गए तो उन्होंने विधायक यूडी मिंज को जो कारण बताया उसे आप भी सुनिये……








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News