जशपुर मुनादी।।
कुनकुरी विधायक यूडी मिंज को सतत शिक्षा साक्षर भारत संघर्षशील प्रेरक पंचायत संघ द्वारा आवेदन देकर इच्छा मृत्यु की आवेदन दिया है ।इनके द्वारा दिये गए ज्ञापन पत्र में संघ की ओर से लिखा गया है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा उन्हें शिक्षकर्मी बनाने का भरोसा दिया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने 2018 में इन्हें काम से ही बेरोजगार कर दिया।विधानसभा चुनाव से पूर्व काँग्रेस द्वारा शिक्षा प्रेरकों को नौकरी देने की घोषणा की गई थी।वर्तमान स्वास्थ्य एवम पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने बाकायदे उंसके हस्ताक्षर लेकर घोषणा पत्र में शामिल भी किया था लेकिन आज प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बने डेढ़ वर्ष हो गए और इस दौरान उनके द्वारा कई विधायको और मंत्रियों के सामने उन्होंने गुहार लगाई लेकिन उन्हें सिवाय कोरा आश्वाशन के कुछ नही मिला ऐसे में सरकार या तो हजारों प्रेरकों को नौकरी दे या फिर इच्छा मृत्यु की अनुमति दे।
इच्छा मृत्यु के सम्बंध में जब मुनादी डॉट कॉम ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप द्विवेदी से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमारे संघ के लोग पूरी तरह निराश हो चुके हैं ।पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने हमे काम से निकाल दिया और वर्तमान सरकार घोषणा पत्र में उनके मुद्दे को शामिल किये जाने के बावजूद सरकार इनके मुद्दे पर तटस्थ दिख रही है ऐसे में इच्छा मृत्यु के अलावा उनके पास कोई चारा नही बचता।

