रायगढ़ मुनादी
गढ़ उमरिया मार्ग पर शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गए गए टीम पर क्षेत्रवासी भारी पड़ गए। यहां अटल आवास के लिए आरक्षित जमीन पर सैकड़ो की संख्या में यहां लोग घर बना लिए हैं अब जमीन को खाली कराने प्रशासन को पसीना छूट जा रहा है। तोड़ फोड़ करने गई टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
काशीराम चौक से आगे गडुमरीरिया रोड औरदा पुसौर मार्ग पर अटल आवास के लिए जगह आरक्षित कर बोर्ड लगाया गया था जिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा द्वारा अटल आवास बनाया जाना था लेकिन काफी समय से खाली पड़ा हुआ था। जिस पर बड़ी संख्या में लोगो कब्जा कर मकान बना रखा है।

नगर निगम सहित जिला प्रशासन की टीम तोड़ू दस्ता के साथ यहां पहुंचते ही हड़कम्प मच गया खूब वादविवाद का दौर शुरू हो गया। खबर लगते ही नगर निगम सभापति जयंत ठेठवार और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक भी पहुंच गए। जनप्रतिनिधियों को अतिक्रमणकारियों ने कुछ राहत की सांस लिए लेकिन अतिक्रमण हटाने से बचा नही पाए अलबत्ता अंत मे कुछ समय देने की जरूर मांग की जा रही है। जिस पर प्रशासन मान भी गई है। बताया जा रहा है कि एक घर मे ही तोड़ फोड़ किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रकाश नायक और सभापित जयंत ठेठवार के हस्तक्षेप पर अटल आवास के लिए आरक्षित जमीन पर से कब्जा हटाने के लिए कुछ समय देने की बात मान गए हैं। हालांकि इससे पहले यहां पर जमकर बवाल हुवा देखते ही देखते यहां भारी संख्या में लोगो का जमावड़ा हो गया। कई घंटे तक यहां लोगो का हुजूम लगा रहा।

