रायपुर मुनादी।।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिनों के प्रवास पर अमेरिका में है , लेकिन इस दौरे के दौरान भी छत्तीसगढ़ प्रदेश का ध्यान रखे हुए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुपेबेड़ा के गंभीर रूप से किडनी रोग से पीड़ित दुर्योधन पुरैना की अमेरिका से ही मदद की।
बता दे कि दुर्योधन बीते कुछ दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में है। दुर्योधन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3. 32 लाख के बिल का भुगतान करने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को अस्पताल भेजकर करवाया है।

