17-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर: धान खरीदी केंद्र से काँग्रेस कार्यकर्ताओं को भगाया , तहसीलदार ने कहा-कलेक्टर का लिखित दीजिए तभी…..ब्लॉक अध्यक्ष ने लगाए गम्भीर आरोप ….



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के तपकरा धान खरीदी केंद्र में बवाल हो गया है ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धान खरीदी के लिए बनाए गए निगरानी समिति का आरोप है कि उन्हें बिचौलियों द्वारा धान बेचने की शिकायत मिली थी और जब वे शिकायत की जांच करने आये तो तहसीलदार ने उन्हें केंद्र से ही बाहर कर दिया।उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाये गए निगरानी समिति की सूची भी तहसीलदार को दिखाया लेकिन तहसीलदार ने यह कहते हुए उनकी एक नही सुनी कि कलेक्टर द्वारा बनाये गए समिति की मानेंगे ,काँग्रेस कमेटी की सूची मान्य नही है । तहसीलदार फरसाबहार से जब हमने इस मामले में बात चीत करने की कोशिश की तो उन्होंने ऑन कैमरा या ऑफ कैमरा कुछ भी बोलने से मना कर दिया वही धान खरीदी केंद्र के प्रबंधन का कहना है कि न तो बिचौलिओं से धान खरीदी की जा रही है न ही किसी को भगाया जा रहा है ।शासन के निर्देश पर कार्य समुचित तरीके से किये जा रहे हैं।


https://youtu.be/cK-0pFvJMiE

दूसरी ओर जब हमने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार से बात की तो उन्होंने भी उनके कार्यकर्ताओ को धान खरीदी केंद्र से भगाने की बात की ओर कहा कि जो धान धान खरीदी केंद्र में लाये गए हैं उनका पटवारी से भौतिक सत्यापन कराया जाय ।

प्रबंधक

बहरहाल,प्रशासन अभी तक धान का भौतिक सत्यापन करने राजी नही है और काँग्रेस के कार्यकर्ता भौतिक सत्यापन पर अड़े हैं और इस मामले की शिकायत खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और कुनकुरी विधायक से भी की जा चुकी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News