17-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर : फार्म में आईं जिला पंचायत अध्यक्ष ,कहा-मैंने सब कुछ अपनी आंखों से देखा है,चुप नही बैठूंगी ,सड़क पर भी उतरना पड़े तो…देखिये गुस्से में तमतमाये जिला पंचायत अध्यक्ष का विडिओ



जशपुर मुनादी।।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही रायमुनि भगत फार्म में आ गयी हैं और सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दे रही हैं। दरअसल रायमुनि भगत आज जशपुर जिला मुख्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए बनाए गए सामर्थ्य दिव्यांग केंद्र पहुंच गई ।कुछ दिन पहले ही मुनादी डॉट कॉम ने इस सेंटर में रह रहे बच्चों की दुर्दशा का वीडियो दिखाया था ।जिसमे बच्चे सेंटर में झाड़ू मारने से लेकर सेंटर के टॉयलेट साफ करते हुए लाईव दिख रहे थे। खबर देखने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सोमबार को सुबह सुबह सामर्थ्य केंद्र पहुंच गई और वहाँ भी उन्होंने बच्चों की दुर्दशा का लाईव दर्शन किया ।इनका कहना है कि यहाँ दिव्यांग बच्चों से टॉयलेट साफ कराए जाते हैं और उनसे ऐसे ऐसे कई बेगारी कराए जाते हैं जिसे देखने के बाद वह अब चुप नही बैठने वाली जब तक कि यहां के जिम्मेदार लोगो के विरुद्ध कार्यवाही नही हो जाती ।उन्होंने सड़क पर भी उतरने की चेतावनी दे डाली….आपको बता दें कि रायमुनि भगत राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी है और कुछ ही दिन पहले उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी समहाली है।

देखिये पूरा वीडियो

https://youtu.be/kuRCtnpU1Cw
https://youtu.be/AO7O7euBNE4








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News