रायपुर मुनादी।।
दिनेश कुमार सिदार, जो सेंट्रल जेल दुर्ग में प्रहरी पद पर पदस्थ है, सोमवार को करीब 1:50 बजे दोपहर में राजधानी रायपुर के स्टेट बैंक कचहरी शाखा के ATM में पैसा निकालने गया था जिसे एटीएम मशीन में रखी10,000 रु मिला है एटीएम बूथ में कोई ब्यक्ति नही होने से किसी व्यक्ति द्वारा पैसे लेने में भूल होने की संभावना होने पर उक्त पैसे को लेकर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर पंहुचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल को सौंपा और थानां प्रभारी मौदहापारा को उक्त पैसे जिस किसी व्यक्ति का हो बैंक से जानकारी एकत्र कर तस्दीक कर सम्बंधित को वापसी करने के निर्देश दिए।
तत्काल सेंट्रल जेल दुर्ग के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जेल प्रहरी के जेल प्रहरी के इस उदारदिल और मानवीय भावना, सराहनीय कार्य के लिए जेल प्रहरी को पुरस्कृत करने की मोबाईल से सिफारिश किया हैं वरिष्ठ जेल अधीक्षक दुर्ग ने जेल प्रहरी को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की और रायपुर पुलिस ने भी दिनेश सिदार को धन्यवाद करते हुए उसके सुनहरा भविष्य की कामना की।
उक्त पैसे किस व्यक्ति का है उसकी जानकारी बैंक से ली जा रही है, जिस व्यक्ति का भी पैसे हो बैंक दस्तावेज के साथ थाना मौदहापारा से ले सकता है।

