17-February-2020


प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा जंगी प्रदर्शन, बैठक में किया गया ये तय, राजधानी में 23 फरवरी को .......पढें पूरी खबर



23 फरवरी को पुरानी पेंशन बहाली हेतु राजधानी में होगा प्रदर्शन

प्रदर्शन की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जिला रायगढ़ की बैठक संपन्न

रायगढ़ मुनादी।


छत्तीसगढ़ पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 23 फरवरी 2020 को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के पुरानी पेंशन विहीन अर्थात 2004 के पश्चात नियुक्त समस्त कर्मचारियों ,अधिकारियों का वृहद प्रदर्शन होगा। जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु जी अपने टीम सहित शामिल होंगे। राजधानी के इस प्रदर्शन को सफल बनाने एवं जिला रायगढ़ से सम्पूर्ण योगदान के लिए आज दिनांक 16 फरवरी 2020 को छत्तीसगढ़ पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जिला रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक कमला नेहरू पार्क रायगढ़ में जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष द्वारा 23 फरवरी के प्रांतीय रैली, प्रदर्शन व मांग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और जिला रायगढ़ से संपूर्ण सहभागिता के साथ रैली को सफल बनाने की बात रखी गई। बैठक में उपस्थित सभी विकासखंड के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी द्वारा रैली, प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अपना विचार रखा गया। जिसमें विकासखंड, संकुल स्तर पर बैठक कर कर्मचारियों को जानकारी देते हुए संकुल स्तर से बड़ी संख्या में विभिन्न वाहनों के द्वारा रायपुर के प्रदर्शन में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों के द्वारा जिला रायगढ़ के समस्त पुरानी पेंशन विहीन कर्मचारियों से 23 फरवरी के राजधानी रायपुर के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान एवं अपील किया गया।


आज के बैठक में शामिल पदाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष, राज कमल पटेल, दीपक भगत, कौशल पटेल, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी सरकार, दुरेंद्र नायक, अजय दुबे, नेहरू लाल निषाद ,श्याम जी भारती ,मोहम्मद असलम खान, मुरलीधर गुप्ता ,श्रीमती रेणु दुबे, मनोज कुमार चौहान, रवि शंकर ठेठवार, संतोष कुमार मिंज, राजीव नयन पटेल ,बी एल साहू, छत्रपाल शर्मा, गोपाल प्रसाद पटेल, खेलावन कुमार, यादराम पटेल ,देश कुमार निराला ,मुकेश कुमार पटेल, गिरधर प्रसाद त्रिवेदी, आर पी साहू, बेनी प्रसाद उरांव, छत्रपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News