कमल शर्मा ने किया शिवाय फिल्म्स का उद्घाटन, वेडिंग फोटोग्राफी, इवेंट्स व एड की सारी सुविधाएं अब शहर में
रायगढ़ मुनादी।
अब किसी भी इवेंट्स, वेडिंग फोटोग्राफी व एड के लिए शहरवासियों को महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। मुंबई की प्रसिद्ध शिवाय एंटरटेनमेंट एंड फिल्म प्राइवेट लिमिटेड की ब्रांच शहर में खुल गई है। अब शहरवासी यहीं से फोटोग्राफी व विडियो बनवा सकेंगे। शहर में कंपनी की फ्रेंचाइजी जयंत श्रीवास्तव को मिली है। इसका उद्घाटन रविवार को अनाथालय रोड बीड़पारा में पंजाब नेशनल बैंक के सामने केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमल शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर कंपनी के छत्तीसगढ़ हेड रोशन सिंह सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
शहर में वेडिंग फोटोग्राफी, विडियो व अन्य इवेंट्स के लिए विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस क्षेत्र में मुंबई की शिवाय एंटरटेनमेंट एंड फिल्म प्राइवेट लिमिटेड का नाम काफी प्रसिद्ध है, जिसकी फ्रेंचाइजी देश के सभी प्रमुख शहरों में है। शहर में भी इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हो गई है। रविवार को बीड़पारा, पंजाब नेशनल बैंक के सामने शिवाय फिल्म्स की शाखा खुल गई। उद्घाटन अवसर पर केके फिल्म्स के डायरेक्टर कमल शर्मा ने कहा कि शहर में शिवाय फिल्म्स की फ्रेंचाइजी खुलने के बाद अब हमें किसी भी इवेंट्स के लिए बड़े शहर से फोटोग्राफर बुलाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। किसी भी बड़े इवेंट्स के लिए सारी इक्वेपमेंट्स यहीं उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने कंपनी के छत्तीसगढ़ हेड रोशन सिंह व शहर के जयंत श्रीवास्तव की तारीफ की। इस अवसर पर सुशील मित्तल, अनिल रतेरिया, प्रमोद अग्रवाल, सुबोध खीरवाल, जितेंद्र निसेन, गौतम चौधरी, राजेश अग्रवाल, जवाहर मोटवानी, विशाल सारस्वत, मोती मोटवानी, बाबी घई, हीरा मोटवानी, किशन अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, यश चोपड़ा, अजय मोदी, राजेंंद्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

