रायगढ़ मुनादी।।
हालांकि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म से अब कई लोग मोहभंग होने की बात करने लगे हैं लेकिन कई लोगों को यहीं से प्लैटफॉर्म भी मिल रहे हैं। ऐसा ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है टिकटॉक। इस प्लेटफॉर्म से भी कई प्रतिभाएं निकलकर सामने आया है। एक नन्हें फुटबॉलर का जब रोचक वीडियो टिकटॉक पर सामने आया तो रायगढ़ के एक सामाजिक कार्यकर्ता कल्पेश पटेल ने इसे ट्वीट किया जिसे IG बिलासपुर ने देखकर उससे बात की।
IG बिलासपुर दीपांशु काबरा ने फुटबॉलर अमन रवि से बात की और उससे पूछा तुम क्या करना चाहते हो तब अमन ने बताया कि वह एकडेमी जॉइन करना चाहता है। IG दीपांशु काबरा ने तत्काल अकैडमी के लोगों से अमन की बात करवाई। अब अमन बहुत खुश है।
देखिए अमन की वीडियो -

