प्राचार्य अनिल सोना हटाये गए नए प्राचार्य की होगी भर्ती स्कूल पहुंचे बच्चे
लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर मुनादी ।
कोसीर गांव में संचालित गोल्ड स्टार पब्लिक स्कूल हमेशा से सुर्खियों में रहा । पिछले सप्ताह 11 फरवरी से 15 फरवरी 2020 तक स्कूल बंद रहा । स्कूल बंद को लेकर खबर छपने से शिक्षा विभाग हरकत में आई और आज 17 फरवरी को जांच किया गया जांच में सारंगढ नायब तहसीलदार ,शिक्षा विभाग के आलाधिकारी पहुंचे थे । स्कूल की रजिस्टर , एवं अन्य फाइलें ,स्कूल भवन ,साफ सफाई सभी का जांच किये और खबर को सही पाए । स्कूल संचालन समिति और वर्तमान प्राचार्य ने यह बात स्वीकार की स्कूल बंद था । आला अधिकारियों की माने तो उनके हिसाब से सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा था बताया गया ।स्कूल शिक्षण समिति को कमियों को पूरा करने को कहा गया वही बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा समिति को स्कूल संचालन के लिए एक नई जिम्मेदारी मिल गई है ।शिक्षा समिति की माने तो नए प्राचार्य की भर्ती की जाएगी वही वर्तमान प्राचार्य अनिल सोना अब प्राचार्य नहीं रहेंगे शिक्षा समिति अपने हिसाब से भर्ती करेंगे ।वहीं स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती मंजू चन्द्रा की पहल से स्कूल प्रारंभ हो गई है। आज स्कूल के बच्चे कक्षा में पढ़ते दिखे ।वही स्कूल संचालन की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा समिति ने अपने हाथ ले लिया है ।
पढें ये खबर भी ये थी पूरी खबर

