17-February-2020


महिला विधायक का एक और वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, इसबार लोक कलाकारों के साथ खुलकर किया डांस, पहले तो........... देखिए वीडियो



रायपुर मुनादी।।

कसडोल विधानसभा की कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार को हुए मैराथन कार्यक्रम के दौरान का है।

रविवार को कार्यक्रम में आए लोक कलाकारों के साथ तस्वीर खिंचवाने के दौरान लोक कलाकारों ने विधायक महोदया से डांस करने का आग्रह किया। 2.51 मिनट के वीडियो में शुरुआत में विधायक शर्माती हुई दिख रही हैं। वहीं थोड़ी देर बाद उन्होंने भी लोक कलाकारों के साथ खुलकर डांस किया। यह वीडियो उनके समर्थकों ने फेसबुक और वॉट्सअप पर साझा किया है।

https://youtu.be/RFoaxQ_VkHc

बता दे कि कसडोल विधायक शकुंतला साहू का बीते दिनों एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे कसडोल विधायक और ट्रेनी आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा के बीच विवाद होता दिख रहा था। उस वीडियो में दोनों के बीच हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि विधायक शकुंतला साहू ने महिला आईपीएस को औकात दिखाने की धमकी दे दी थी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News