जशपुर मुनादी।।
जशपुर जनपद पंचायत के पंचायत सचिवों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आधिकारिक पत्र जारी साप्ताहिक बैठक के बहिष्कार का एलान कर दिया है।पंचायत सचिव संघ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर को लिखे गए पत्र में लिखा गया है कि उन्हें न तो नियमित वेतन मिलता है ,न ही उन्हें 2015-16 में 41 दिवसीय हड़ताल की राशि प्राप्त हुई है न ही एरियर्स की राशि मिली है।जबतक उनकी मांगे पुरी नही होंगी तबतक वे साप्ताहिक बैठक में शामिल नही होंगे।
गौरतलब है कि सप्ताह में एक दिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में सप्ताह भर की समीक्षा होती है जिसमे जनपद के सारे पंचायत सचिवो का उपस्थित होना जरूरी होता है ।

