जशपुर मुनादी
बीते रविवार की रात करीब 8 बजे जशपुर जिले के महुआडीह में हुई सड़क दुर्घटना की लाईव तस्वीरे सामने आई हैं ।दरअसल,बगीचा थाने के महुआडीह से बाइक में सवार होकर जा रहे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार पिक ने जबरदस्त ठोकर मार दी थी और एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे बाइक में 3 लोग सवार थे। तीनों ग्रामीण ग्राम ढोल डूबा घुघरी के निवासी बताए जा रहे हैं घटना महुआडीह मोड़ के पास घटित हुई थी
रविवार की रात को घटित होने वाली इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे दुर्घटना की लाईव तस्वीरे दिख रही है।
आप देख सकते है इस सीसीटीवी में पिक ने किस कदर बाईक सवारों को ठोकर मारा और सीधे चलते बना ।

