रायपुर मुनादी।।
राजधानी रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी करते महिला सहित 4 गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कपिल सिंह जाटव (23), सुनील कुमार जाटव (27), विजय कुमार जाटव (30) और उसकी पत्नी पूजा उर्फ मिथलेश (36), सभी नरेला थाना नरेला दिल्ली के रूप में पहचान की है।
पुलिस ने गांजा तस्करों से 04 अलग-अलग बैग में रखें कुल 51 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 50,00000 रु, बरामद किया है।
मुखबीर की सूचना पर सभी आरोपियों को टाटीबंध स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी मार्ग मोड़ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध आमानाका थेन में धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है । आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

