19-February-2020


सावधान!जशपुर में …अब शुरू हुई " डिजिटल चोरी" ! देखते ही देखते गायब हो जाते हैं लाखों रुपये ! चोरों के कारनामें और कार्यवाही की कहानी सुनकर आप भी डर जाएंगे …



.

जशपुर मुनादी//जशपुर में बैंक भले ही सुरक्षित हों लेकिन आपके बैंक खाते में रखे गए रुपये सुरक्षित नही है ।कोई भी आपके खाते से रुपये निकाल सकता है और यह सुनकर आपको और ज्यादा हैरानी होगी कि बैंक खाते से चोरी करने वाले चोर पूरी तरह सुरक्षित हैं ! यकीन न हो तो पूरी खबर पढ़िये --------

जशपुर जिले कांसाबेल थाने में बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लाखों रुपये आहरण किये जाने की शिकायत हुई है लेकिन ग्रामीण की शिकायत पर न तो पूलिस गम्भीर दिख रही है न ही बैंक ।कांसाबेल थानांतर्गत ग्राम बांसाडीह के प्रभात मिंज द्वारा एसबीआई शाखा कांसाबेल प्रबंधक और कांसाबेल थाने में बिगत 5 जनवरी को शिकायत कर बताया गया है कि ई दिसम्बर 2019 तक उंसके खाते में 2 लाख 37 हजार 475 रुपये थे 9 दिसम्बर को आखिरी बार उसने खाते से 10 हजार का आहरण किया था और जब एटीएम का स्लिप मिला तो उसके खाते में महज 1 लाख 37 हजार 156 रुपये ही शेष था बाकी बचे अन्य रुपयों को किसी अज्ञात के द्वारा आहरण कर लिया गया ।थाने को दिए गए आवेदन में उसने अज्ञात द्वारा क्रमशः आहरण किये गए रुपयों का डिटेल भी लिखा है ।लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही होते नही दिख रहा है ।प्रभात मिंज द्वारा जब बैंक प्रबंधन से कार्यवाही को लेकर जानकारी मांगी गई तो बैंक मैनेजर ने उन्हें यह बता दिया कि उन्होंने पेटीएम को इसकी जानकारी भेज दी है लेकिन एक माह हो गए पेटीएम की ओर से उन्हें कोई जानकारी नही भेजी गई है।बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पेटीएम के जरिये रुपये आहरण किये गए हैं वही कांसाबेल पूलिस को बैंक द्वारा दिये जाने वाले दस्तावेज का इंतज़ार है ।याने अगर आपके खाते से रुपयों की चोरी हो गयी है तो त्वरित कार्यवाही नही हो सकती जैसा कि प्रभात मिंज के प्रकरण में देखा जा रहा है ।यह कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी कईयों के खाते से रुपयों के आचरण के मामले आ चुके हैं लेकिन उन मामलों में भी अबतक कार्यवाही की खवर नही आई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News