19-February-2020


तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रायमुनि भगत ने बड़ी जीत के खोले कई 'राज' !कहा-भाजपा ने कभी इस तरह सत्ता का ...लेकिन काँग्रेस ने तो.. पढ़िये पूरी बात चीत...



जशपुर मुनादी//चुनौतियां कई थी ,पहली चुनौति चुनाव जीतना और दूसरी बड़ी चुनौती प्रलोभन ,सत्ता का दबाव और खरीद फरोख्त के खेल से उपर उठकर भाजपा समर्थित सदस्यों का एकजुट रहकर अपने अध्यक्ष को वोट देना । ये कहना है जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर तीसरी बाए आसीन होने वाली भाजपा नेत्री व नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत का।मंगलवार को मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में रायमुनि भगत ने माना कि पहले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में काफी भिन्नता के साथ बहुत सारी चुनौतियां थीं क्योंकि पहले जशपुर जिला सहित पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में काबिज थी लेकिन इस बार न तो जशपुर में हमारी सत्ता है न प्रदेश में बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने सारी चुनौतियों का सामना एकजुटता के साथ किया और सत्तारूढ़ दल को जिले की सरकार से कई कोस दूर कर दिए ।इन विषम परस्थितियों में भी भाजपा को जिस तरह से जिला पंचायत में बहुमत प्राप्त हुआ इससे यह तो प्रमाणित हो गया कि भाजपा ने आज तक चुनावो में सत्ता का कभी दुरुपयोग नही किया क्योंकि यहाँ के हर दिल में "कमल" है ।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा के बड़े नेता से लेकर आम कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई और सभी संगठित होकर चुनाव लड़े जिसका नतीजा ये निकला कि काँग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का दूसरे चरण के मतदान तक खाता नहीं खुल पाया और बमुश्किल 4 सीट तक पहुँच पाए ।हर बार की तरह इस बार भी जिला सरकार में भाजपा का परचम लहराया ।
उन्होंने इस बड़ी जीत का श्रेय पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के सभी बड़े नेताओं को दिया और कहा कि आगे भी कई चुनौतियां रहेंगी और हम एकजूट होकर चुनौतियों का सामना करते रहेंगे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News