19-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर :मवेशी चरा रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर टूटा करंट का कहर , नदी में फिसला पैर और आ गया मौत के मुँह में...पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।

खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है। जहां वार्ड क्रमांक 5 के 8 वीं पढ़ने वाले एक छात्र की करंट से मौत हो गई।

बताया यह जा रहा है कि गेहूं पटाने के लिए कुछ लोग तार बिछाये थे, जो नदी में डूबा हुआ था, वहिं लोगों के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कुछ लोग मछली मारने के लिए केबल तार को छीलकर नदी में करंट को प्रवाहित कर के रखा था। जहां उसका बड़ा भाई भैंस को चरा रहा था। मृतक छात्र अपने भाई को खाने के भोजन के लिए भेजा और इस बीच वह अपने मवेशी को नदी किनारे -किनारे चराई करने लगा। जो नदी में उस प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है। मृतक छात्र का नाम कलिंदर पिता माया राम यादव है। जो भट्टिकोना का ही निवासी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News