जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के कुनकुरी में बीते 2 सप्ताह से पानी नही मिलने को लेकर सोशल मीडिया में शोर मचाने के बाद पानी को लेकर जमीनी सियासत शुरू हो गयी है।
आज जो हुआ उसे बताने से पहले ये बताना जरूरी है कि बीते 2 सप्ताह से नगरपंचायत के कई वार्डो में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है ।गर्मी की धमक से पहले पानी पर आए संकट को सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिये सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन सोशल मीडिया में बार बार पानी की समस्या को उठाये जाने के बाद भी नगर पंचायत पर जब प्रभाव नही पड़ा तो आज भाजपा के पार्षद नगरवासियों के साथ नगरपंचायत जा धमके और वहां जमकर नारेबाजी की । पार्षदों के दल ने नगरपंचायत को आवेदन के जरिये 2 दिनों के भीतर पानी की समस्या दूर करने का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा दो दिनों के बाद सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी है ।


