रायपुर मुनादी।।
पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की पिटाई कर मौत के घाट उतारने के आरोप में पिता-पुत्र को सकरी पुलिस ने मंगला से गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात मे शामिल फरार महिला की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी शिव वस्त्रकार (72) का पिता माखन लाल वस्त्रकार पिछले महीने घर से बाहर गया था। वापस लौटते समय पुरानी रंजिश पर मनोज तिवारी, उसका पिता ताराचंद और भावना ने उससे मारपीट कर दी। परिजनों ने घायल माखन लाल को सिम्स में भर्ती किया गया। स्थिति में सुधार नही होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल से 3 फरवरी को घर भेज दिया गया। जहां घर में उसकी मौत हो गई।
सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना उपरान्त आरोपियो के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। फरार महिला आरोपी की तलाश कर रही है।

