जशपुर मुनादी।।
सनकी नाती ने अपने ही 62 वर्षीय नानी की बेरहमी से हत्या कर दी ।मामला जशपुर जिले के चटकपुर ग्राम पंचायत का है।जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय सस्ती बाई रोज की तरह अपने घर मे सो रही थी तभी बीती रात करीब 10-11 बजे दीपक के ऊपर सनक सवार हो गया और सनक में उसने सो रही नानी के उपर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और बाद चाकू से गला रेत दिया। सुबह सुबह मामले का खुलासा हुआ और ग्रामीणों द्वारा नारायणपुर थाना पूलिस को घटना की सूचना दी गयी ।सूचना पाकर पहुँची पूलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है उसे जेल भेजने की कार्यवाही हो रही है।

