जशपुर मुनादी।।
जंगल टोंगरी से डंडा काटते हुए एक पहाड़ी कोरवा बृद्ध के उपर पत्थर से हमला किये जाने की खबर आ रही है।खबर जशपुर जिले के पंडरा पाठ पुलिस चौकी क्षेत्र की है ।जानकारी के मुताबिक पीड़ित रुंगहु राम निवासी जाडाकोना के सर पर गंभीर चोटें आई है डॉक्टरों अनुसार सर दोनों और से फट गया है, जिसमे तकरीबन 11 टांके लगें है ।घायल बृद्ध ने बताया कि पंडरापाठ के नावापारा निवासी पांडव यादव सिर्फ इस बात पर कुपित हो गया कि पीड़ित अपने मिर्ची की फसल की रखवाली के लिए जाली लगाने हेतु जंगल से डण्डे काट रहा था। आरोपी ने उसे यह कहते हुए वृद्ध को जमीन पर पटक कर पत्थर से हमला कर दिया की मेरा बथान यहां पर थोड़ी दूर में है, और इस जंगल पर मेरा अधिकार है, तुमने मेरे बिना इजाजत के कैसे डंडे काट लिया। आरोपी की मार से लहूलुहान पीड़ित को ग्रामीणों की मदद से थाना लाया गया जहां से उसे मुलाहिजा और ईलाज के लिए बगीचा सरकारी अस्पताल भेजा गया है।ग्रामीणों के अनुसार पांडव यादव कुछ दिनों पहले ही जेल से 2 साल से 307 के आरोप में बंद था, वह किसी ग्रामीण के ऊपर कुलहाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोप में सलाखों के पीछे था, और जमानत पर कुछ दिनों पहले ही छूटा है।
जब पंडरापाठ चौकी प्रभारी जगसाय पैंकरा से जब हमने इस मसले पर बात की तो उनका कहना था कि आवेदन मिला है इलाज एवं डॉक्टरी परीक्षण के लिए पीड़ित को बगीचा अस्पताल भेजा गया है कार्यवाही जारी है, डॉक्टरी रिपोर्ट का इंतजार है।

