रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर) की मुनादी।।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा राजपुर मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस को बताया कि लोकसभा चुनाव ,मंडल संगठन चुनाव, नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई थी,साथ ही पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी हित मे कार्य किया था,लेकिन जब कार्यकर्ताओं को जवाबदारी देने की बात आई तो उनके द्वारा भाई भतीजा वाद करके अपने करीबी को पद दिलाने की लगातार कोशिश वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल के द्वारा की जा रही है जिसकी शिकायत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संगठन मंत्री पवन साय से करने की बात कही है।
आज सभी राजनीतिक पार्टियों में गुटबाजी देखने का शिलशिला सा हो गया है,वैसा ही मामला राजपुर में देखने को मिल रहा है जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल राजपुर के प्रमुख व वरिष्ठ नेता की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं और लगातार अपने नजदीकी लोगों को संगठन से मिलनेवाले दायित्वों के लिए प्रथमिकता दिलाने में अपना पुरा जोर लगाने में सफल हो रहे हैं।गौरीशंकर अग्रवाल के इस कदम से भाजपा के ईमानदार व कर्मठ कार्यक्रताओं की भावना को काफी ठेस पहुचा है,जिससे मंडल के पदाधिकारि व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल के पक्षपाती रवैया से नाराज हो कर वरिष्ठ नेता के खिलाफ विरोध का मोर्चा खोल दिया है।


