रायपुर मुनादी//
जिला पंचायत जशपुर में तीसरी बार जिला सरकार के मुखिया के तौर पर कमान सम्हालने वाली रायमुनि भगत जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले आभार जताने राजधानी रायपुर के जशपुर हाउस पहुंची और जशपुर रियासत के बाहुबली भाजपा नेता पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के प्रति आभार जताया । आपको बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान युद्दवीर की तबियत अचानक खराब हो गई थी और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी तो मिल गयी लेकिन डॉक्टरों ने उन्हे बेड रेस्ट की सलाह दे दी ।उस वक़्त से युद्दवीर राजधानी रायपुर में है ।इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कमान युद्धवीर के हाथ मे था और उनके बीमार होने पर उन्होंने उनकी धर्मपत्नी संयोगिता सिंह ने डीडीसी चुनाव में मोर्चा सम्हाल लिया नतीजतन पहले और दूसरे चरण के मतदान में काँग्रेस की बोहनी तक नही हुई ।हांलाकि आखिरी चरण में कांग्रेस को महज 4 सीटों से संतोष करना पड़ा । यह बताना भी जरूरी है कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जशपुर में युद्धवीर सिंह जूदेव के नेतृत्व में लड़ा जा रहा था और चुनाव का कमान मिलते ही युद्धवीर ने जिला पंचायत में जीत की घोषणा कर दी थी ।

