20-February-2020


जशपुर में ...हाथी ने ग्रामीण को कुचला,जंगल मे सारा दिन पड़ा रहा मृतक का शव ,लेकिन नही मिली वन विभाग की सहायता राशि,कर्ज लेकर किया अंतिम संस्कार देखिये "वीडियो",रेंजर ने कहा-कल सुबह...



जशपुर मुनादी//गुरुवार की सुबह जंगल मे हाथी की मार से मौत के मुह में समाए मायाराम यादव के शव को शाम 6 बजे उंसके गाँव कुचमुंडा लाया गया और देर शाम उसका अंतिम संस्कार रात में हुआ इस बीच खबर ये रही है हाथी से कुचले जाने के बाद वन विभाग से मिलने वाले तात्कालिक राशि 25हजार मृतक को नही मिला और मृतक के परिजनों को कर्ज लेकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।     आपको बता दें कि जशपुर जिले के तुमला थाना अंतर्गत ग्राम कुचमुंडा निवासी मायाराम यादव 4 दिनों से लापता था ।परिजनों और ग्रामीणों द्वारा जब मायाराम की खोजबीन की गई तो गुरुवार की सुबह मायाराम के शव को कुचमुंडा के जंगल मे देखा गया ।शव देखकर हाथी के द्वारा कुचलकर मारे जाने की पुष्टि हुई ।    

https://youtu.be/CdYN3DMfCyA

बताया जा रहा है कि शव का पंचनामा करने से लेकर शव को गाँव लाने की प्रक्रिया पूरी होते होते शाम 6 बज गए और रात्रि करीब 8 बजे उंसके शव का अंतिम संस्कार हो पाया लेकिन तबतक वन विभाग द्वारा मिलने वाली तात्कालिक राशि 25 हजार मृतक के परिजनों को प्राप्त नही हो पाया और मृतक के परिवार को कर्ज लेकर अंतिम संस्कार करना पड़ा ।    इस सम्बंध में जब तपकरा वन परिक्षेत्र के रेंजर से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि गुरुवार को आवश्यक मीटिंग होने के चलते वह जिला मुख्यालय जशपुर आ गए हैं जिसके चलते तात्कालिक राशि मृतक के परिजनों को नही मिल पाया लेकिन शुक्रवार की सुबह उन्हें तात्कालिक राशि दे दी जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News