रंजीत सोनी की मुनादी।।
बीती रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी ।इस घटना में 3 लोगों के मौत की खबर आ रही है जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है ।घायल को उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक उक्त दुर्घटना बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित चाँदो रोड में घटित हुई है।बीती रात करीब साढ़े 10 बजे चाँदो रोड के पास एक ट्रक खड़ी थी और सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़ी ट्रक को ही टक्कर मार दिया और उस भयावह टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में सवार 4 लोगो मे से 3 की मौत हो गयी जबकि एक अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार शादी समारोह से वापस लौट रहे थे और स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक बलरामपुर के रहने वाले हैं।

