जशपुर मुनादी।।
एक तरफ जहां 10वीं का बोर्ड एक्जाम सिर पर है वही बोर्ड एक्जाम में छात्रों को टॉपर बनने का सपना दिखाने वाला शिक्षा विभाग कितना लापरवाह है इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते है। यह चलती और बोलती हुई तस्वीर जशपुर जिले के नारायणपुर हाई स्कूल की है।बताया जा रहा है ये तस्वीर बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे ली गयी है जब इस हाईस्कूल में सन्नाटा पसरा हुआ था ।न एक भी यहां शिक्षक मौजूद थे न छात्र । बाद में ज्ञात हुआ कि बुधवार को 1 बजे ही यहां छुट्टी की घण्टी बजा दी गयी थी और डेढ़ बजे तक न तो यहाँ कोई शिक्षक दिखा न ही छात्र। बगैर अवकाश अवधि के स्कूल में छुट्टी क्यों दी गयी इसका जवाब ढूंढने हमने जिले के शिक्षाधिकारी और कुनकुरी विकासखंड के विकासखण्ड शिक्षाधिकारी से बार बार दूरभाष पर सम्पर्क करते रहे लेकिन मोबाईल की घण्टी बजती रही उधर से फोन रिसीव नही किया गया। जिलाशिक्षाधिकारी एन कुजुर से हमने व्हाट्सएप्प पर भी सम्पर्क करने की कोशिश की और उन्हें मैसेज कर छुट्टी का कारण पूछा लेकिन उधर से मैसेज का भी कोई जवाब नही आया।
आपको बता दें कि अगले माह से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाला है और जिले से टॉपर बनाने की कवायद में पूरा शिक्षा विभाग जुटा हुआ है ।स्कूलों में जाकर छात्रों को टॉपर बनने की प्रेरणा दी जा रही है लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद शिक्षा विभाग के कोरा प्रयासो की पोल खुलती दिख रही है।
यह बताना जरूरी है कि बीते 2-3 वर्षो से जशपुर के छात्र लगातार टॉपर रैंक में आ रहे है । 2 वर्ष पूर्व जशपुर के 10वीं के छात्र को छग टॉपर का रैंक प्राप्त हुआ था ।

