20-February-2020


खनिज विभाग के संरक्षण में रेत की अवैध उत्खनन, रेत की चोरी किसके शह पर मिली भगत कर शासन को लगा रहे चुना, पहुँचा रहे पर्यावरण को नुकसान



सिंघनपुर घाट से हो रही रेत की अवैध उत्खनन कोसीर थाना के नाक के नीचे से रेत की चोरी आखिर रेत चोरों पर कब होगी कार्यवाही


कोसीर मुनादी ।

कोसीर मुख्यालय से सटे गांव जो महानदी के किनारे बसे हैं जिन्हें कभी नाव घाट के नाम से जाना जाता था मिरौनी बैराज निर्माण से अब नाव घाट बंद हो गए हैं पर इन घाटों से महानदी को चीरकर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है ।आखिर रेतचोरों पर कब होगी कार्यवाही रेत घाट में मुख्य रूप से भद्रा ,सिंघनपुर, पासिद, दहिदा, जशपुर ,धुता आदि घाट हैं जहां से रेत की चोरी हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रेत के अवैध उत्खनन को रोकने
महानदी में रेत उत्खनन के लिए घाटों का नीलामी किया गया है जो चिह्नकित है जहां से रेत उत्खनन होगी पर इसके विपरीत जगहों पर महानदी को चीरकर रेत की अवैध उत्खनन हो रही है रेत ठेकेदार दिलाराम कश्यप द्वारा 26 दिसंबर 2019 को शिकायत किया गया है कि सिंघनपुर घाट से अवैध रेत उत्खनन हो रही है जिसकी शिकायत छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शासन ,खनिज विभाग रायपुर, रायगढ़ जिला कलेक्टर जिला, खनिज अधिकारी जांजगीर चांपा, अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ ,तहसीलदार एवं कोसीर थाना प्रभारी को किया गया है शिकायतकर्ता रेत घाट का विधिवत नीलामी के द्वारा ठेका लिया है उन्हें शासन द्वारा घाट का ठेका मिला है एवं रेत उत्खनन नियम अनुसार है लेकिन इसके नियम कानून को धता बताकर सिंघनपुर घाट से बलपूर्वक रेत की अवैध उत्खनन हो रही है ठेकेदार द्वारा शिकायत किया गया है कि सिंघनपुर से रेत का अवैध उत्खनन पर रोक लगे ऐसा नहीं हो पा रहा है हर रोज घाटों से रेत की अवैध उत्खनन जारी है वहीं सिंघनपुर घाट थाना के अंतर्गत आता है पर स्थानीय स्तर पर कोसीर थाना प्रभारी जगत राम चौहान द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही का न होना सन्देहात्मक है ? रेत अवैध उत्खनन पर आखिर क्यों कार्यवाही नहीं हो पा रही है आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ? कब होगी शिकायतकर्ता के आवेदन पर कार्यवाही या यूं ही कारोबार चलता रहेगा । दूरभाषा पर उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा ।

क्या कहते हैं कोसीर थाना प्रभारी

हमारे दुवारा बीच बीच में निरीक्षण और कार्यवाही की जाती है आज भी उस ओर गए थे । कोसीर थाना प्रभारी जगत राम चौहान

दरअसल यह काम तो खनिज विभाग का है लेकिन खनिज विभाग आंखे मुन्द रेत माफियाओं को संरक्षण दे रखा है और बाकी का काम पुलिस पर छोड़ दिया जाता है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News