गाली देते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाड़कर फेंक दिया
शिकायत करने पर न्यायालय के बाबू को दी झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी
धरमजयगढ़ /कापू मुनादी --
न्यायालय कापू में पदस्थ कर्मचारी सहायक ग्रेड -2, आर. एल. देवांगन ने कापू थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि, वो दिनांक – 19 फरवरी 2020 को, न्यायालय में अकेला कर्मचारी कार्य कर रहा था। तभी लगभग सुबह 10.40 बजे, कार्तिक राम मांझी, पिता समारू मांझी, निवासी विजयनगर, तहसील धरमजयगढ़ के द्वारा, मुझे अपने से संबंधित आर.बी.सी. की फ़ाइल में अग्रिम कार्यवाही नही किया जा रहा है कहकर, दस्तावेज को देखने के लिए मांगा गया तथा उक्त नस्ती के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाड़कर फेंक दिया गया। मेरे द्वारा मना करने पर गंदी – गंदी गाली देते हुए, झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई.
पीड़ित देवांगन बाबू ने यह भी कहा की कापू नायब तहसीलदार कभी कभार ही तहसील आते हैं अक्सर नदारत रहते हैं मैं अकेले तहसील का कार्य संभालता हूँ.अधिकारी के नही आने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है कई फाइल पेंडिंग पड़े है.आज अगर नायब तहसीलदार कार्यालय में रहते तो शायद ऐसी घटना मेरे साथ नहीं होती.


