रायगढ़ मुनादी।
आज धान खरीदी का आखरी दिन है ऐसे में जिले के कुछ स्थानों से किसानों के सड़क पर बैठने की बात सामने आ रही है इसमें सबसे ज्यादा समस्या केसला, पड़ीगांव से आ रही है कहा बड़ी संख्या में किसानों के धान जाम हो गए है यहां स्थिति ये निर्मित हो गई है कि किसानों को सड़क पर बैठना पड़ गया है। इसी तरह से लोईंग से भी इसी तरह की खबर आ रही है। सबसे ज्यादा संख्या में केसला और पड़ीगांव में है जहां किसान मंडी के अंदर से लेकर बाहर सड़क तक किसानों की लंबी लाइन लगी है। बताया जा रहा है कि पूरी सड़क किसानों और इनके धान से जाम हो गया है।
इसी तरह धरमजयगढ़ धान खरीदी केंद्र में भी किसानों द्वारा धान बेचने की जद्दोजहद में लगे हुए है यहां से मिल रही जानकारी के अनुसार यहाँ भी एक किमी लंबी लाइन लगी है। किसान परेशान है जिले के ऐसे कई स्थान हैं जहां धान बेचने किसान जद्दोजहद कर रहे है।
कुछ जगहों पर किसान सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी भी किया और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
देखे वीडियो
दूसरी तरफ धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खपाने से रोकने के लिए बनी एक टीम के द्वारा बंगुरसिया में अवैध धान पकड़ा है मिल रही जानकारी के अनुसार करीब 24 क्विंटल अवैध धान पकड़ा है जिस पर कार्रवाई चल रही है।

