20-February-2020


चार किशोरियों की मानव तस्करी का प्रयास, एक युवक के सहयोग से पुलिस ने की पहल, एक आरोपी गिरफ्तार



बिलासपुर मुनादी।।

युवक के प्रयास से गांव की चार किशोरियो को मानव तस्करी शिकार होने से बचा लिया गया है।मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरियों को अपनी सुरक्षा में ले लिया है।

युवक की सूझबूझ से मस्तूरी क्षेत्र के एक गांव की चार किशोरियां मानव तस्करी शिकार होने से बाल बाल बच गयी। मस्तूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लड़कियों को मुक्त करा लिया है.मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के गांव में कोटमी सोनार निवासी युवक दयानंद सोनी घूमने आया था।  वह गांव की एक किशोरी को  अच्छा काम दिलाने की बात कह कर साथ चलने को बोला। बातचीत को किशोरी के भाई ने सुन लिया ।उसने तत्काल  कहा  की गांव की कोई भी  लड़की बाहर नही जाएगी।  और बाहर से आये व्ययक्तई को डांट कर भगा दिया। 

 दो दिन बाद 18 फरवरी 2020 की दोपहर युवक की बहन घर से गायब हो गयी। युवक अपनी बहन की गांव में तलाश करने लगा। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि गया उसकी बहन के अलावा गांव की चार और लड़कियों भी गायब हुई है। 

 इसके बाद लड़कियों को फोन किया गया। फोन में वे सभी लडकियां आरोपी के साथ काम करने जम्मू कश्मीर जाने की बात कही। इसके बाद  ग्रामीणों ने फोन से तत्काल चार लड़कियों के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता के साथ  गायब लडकियों की तलाश प्रारम्भ की।  

गांव वाले भी पुलिस के साथ लडकियों की तलाश मे जुट गये।जिसके चलते आरोपी युवक, लड़कियों के साथ गायब होने से पहले ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर क्षेत्र से गायब अन्य लड़कियो के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी लड़कियों को अच्छा काम दिलाने के बहाने बहला फुसला कर ले जाता है। इस बार भी वह लड़कियों को बेचने उसके ममहानगर ले जा रहा था। 








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News