बलौदाबाजार से संतोष साहू की मुनादी।।
बलौदाबाजार जिले के भाजपा नेत्री मालती बंजारे हत्या कांड का खुलासा आज पुलिस अधीक्षक सभागार में किया गया । मालती बंजारे के भांजी दामाद ही निकला हत्यारा । पुलिस ने 4 साल बाद किया गिरफ्तार । प्रेम प्रसंग व पैसे के लेनदेन में किया गया हत्या । पूरा मामला भटगांव थाना के जुनवानी गांव की है ।
पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक मालती बंजारे के भांजी दमांद अजित कुर्रे के जीजा का अवैध संबंध मालती बंजारे से था । जिन्होंने जमीन बेचकर पैसा मालती बंजारे को दिया था । लेकिन मालती बंजारे के बार बार पैसा मांगने पर उनकी माली हालत खराब हो गयी थी तभी अजित कुर्रे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया । घटना दिनांक 6.11.2015 को शाम मालती बंजारे को पैसा देने के बहाने आंगनबाड़ी के पास बुलाया जहाँ पर पहले से घात लगाकर छूपे अजित कुर्रे व उसके दोस्त जो फरार ही के साथ मिलकर हमला कर दिया जिससे ओ बेहोस हो गयी जिसके बाद अजित कुर्रे ने उसका गला दबा दिया गया जिससे उसकी मौत हो गयी । लेकिन साक्ष्य छुपाने के लिए घटना को बलात्कार का रूप दे दिया गया और मृतिका के हाथ मे सुसाइट नोट खुद लिखकर रख दिया । जिसकी शिनाख्ती के लिए बलौदाबाजार पुलिस ने नार्कोटेस्ट भी कराया ।तब जाकर अजित कुर्रे को आज धर दबोचा गया । और हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया । वही उनके दोस्त जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है ।
4 साल से फरार आरोपी अजित कुर्रे पुलिस पूछताछ के दौरान जहर खुरानी कर लिया था । पुलिस को गुमराह करने के लिए उन पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था । लेकिन कड़ी पूछताछ के दौरान अजित टूट गया और अपराध कबुल कर लिया । इस बीच अजित कुर्रे करीब 50 सिम का उपयोग किया है जो पुलिस के शक को बल दिया था ।

