20-February-2020


ब्रेकिंग जशपुर : कैमरे में कैद हुए चोर ,चारपहिया वाहन वाले प्रोफेशनल चोरों का कारनामा देखिये ....रात भर में कर दिया था...... देखिए वीडियो



जशपुर मुनादी।।

खबर है कि 19 और 20 फरवरी की दरम्यानी रात जशपुर जिले के बग़ीचा नगर के करीब 10 चारपहिया वाहनों की बैटरियां चोरी हो गई।इसका खुलासा 20 तारीख को तब हुआ जब व्यापारी अपनी गाड़ी को कारोबार के लिए घर के बाहर से कहीं और ले जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट किये लेकिन गाड़ी स्टार्ट कैसे होती बैट्री तो चोर ले गए थे।सुबह नगर के सभी व्यापारी थाना बगीचा पहुंचे और घटमा कि लिखित में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत दर्ज करने के बाद पूलिस ने क्या किया यह तो नही पता लेकिन चोर की शक्ल और चोरी करने का अंदाज सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हो गया। आप देख सकते है इस सीसीटीवी फुटेज को ।इस फुरेज मे चोर चारपहिया वाहन से आते है ।वाहन से एक चोर टॉर्च के सहारे एक गाड़ी के पास जाते दिखता है ।हांलाकि गाड़ी के अंदर वह क्या कर रहा है यह पता नही चल पाया।दूसरे फुटेज में उधर से गाड़ी आती है ।गाड़ी में कुछ लोग स्वाद होते है और चले जाते हैं।

https://youtu.be/k11QtP2MvdE
https://youtu.be/mG5M6mPhaTk

हांलाकि फुटेज में चोरों के चेहरे स्पष्ट नही होते दिख रहे हैं लेकिन चोरी का अंदाज देखकर यह तो पता चलता ही है कि चोर प्रोफेशनल हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News