रायगढ़ मुनादी।
शिक्षा और विद्यालयों को बेहतर करने के लिए सरकार ने शाला प्रबंध समिति बनाई लेकिन यह समिति भी अब राजनीति और जातिवाद के गिरफ्त में है। जिले के पचेड़ा गांव में ऐसा ही एक मामला आया है। यहां के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने प्राचार्य को इसलिए गाली दी क्योंकि उन्होंने दलित भृत्य को स्कूल में काम पर रख लिया था। इस आशय की शिकायत स्कूल स्टाफ द्वारा थाने में भी की गई है।
जिले के पचेड़ा प्राथमिक और माध्यमिक शाला में समस्त स्टाफ द्वारा थाना कोतरा रोड को लिखित में शाला प्रबन्धन सामिति के अध्यक्ष शशि भूषण पटेल खिलाफ शिकायत किया है। शाला प्रबन्धन सामिति के अध्यक्ष पर आरोप है कि वे नशे में धुत होकर आए दिन स्कूल के स्टाफ के साथ गाली गलौच करते है और वेतन रोकवाने समेत हटवा देने की धमकी दी जाती है। बीते रात भी समिति के अध्यक्ष शशिभूषण पटेल के द्वारा प्रधान पाठक को रात साढ़े 9 बजे के लगभग उनके मोबाईल पर काल कर जमकर गाली गलौच किया गया और समस्त शिक्षकों को भी गाली गलौच करते हुए वेतन रुकवा देने और हटवा देने की धमकी दी है। ऐसे में आये दिन शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष की हरकत से तंग आकर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। यहां तक कि स्वीपर को भी जातिगत तौर पर बेहद ही आपत्तिजनक गाली गलौच किया गया । सब्र का बांध टूट जाने पर सभी ने लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है और समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की गई है।


