जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के दुलदुला में एक युवक की हत्या हो गयी है।युवक का नाम विशाल रजक बताया रहा है। दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक विशाल बुद्धबार की शाम करीब 6 बजे दुलदुला से पतराटोली पैट्रोल पम्प बाईक में पेट्रोल भरवाने आया था लेकिन मृतक रात तक घर नही लौटा ।उंसके घर नही लौटने से परेशान मृतक के घरवालों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन गुरुवार तक भर तक पता नही चल पाया।गुरुवार की शाम को परिजनों को पता चला कि लोरो घाट में कोई एक्सीडेंट हुआ है जब परिजन लोरो घाट पहुँचे तो देखा मृतक मृत पड़ा है। दुलदुला थाना पूलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना से मौत समझकर मृतक के शव को मरचुरी में रखवा दिया लेकिन जब सुबह थाना प्रभारी एवम पूलिस के आला अदिकारियों ने शव को बारिकी से देखा तो उन्हें शक हुआ और शक के आधार पर मेडिकल जाँच शुरु हुई तो पता चला कि मामला ह्त्या का है। बहरहाल,पूलिस अब इस हत्या का तार ढूंढने में जूट गयी है।

