21-February-2020


होटल निर्वाणा में हुई मौत मामले में आया नया ट्विस्ट,होटल मालिक का नाम ही बदल दिया-- और हो गई गिरफ्तारी,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर के होटल निर्वाणा में आज से 3 माह पहले लिफ्ट में फंसकर हुई मौत के मामले में अब एक नई बात ये आ रही है कि होटल संचालक संजय कुमार जैन एवं होटल मैनेजर धीरेंद्र सिंह को कोतवाली पूलिस ने चट गिरफ्तारी पट जमानत की धारा लगाकर कार्यवाही की खानापूर्ति कर दी। जानकारी के मुताबिक धारा 304 (A)एवम 287 के तहत दोनो को बिगत 30 जनवरी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही हो गयी और आवेदकों को गिरफ्तारी की हवा तक नही लगी ।

इसका खुलासा तब हुआ जब लिफ्ट के चपेट में आये मृतक संतोष सिंह के घरवाले दो दिन पहले कार्यवाही का स्टेटस जानने कोतवाली थाना पहुँचे ।वहाँ उन्हें बताया गया कि होटल संचालक संजय जैन और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि 304 (a)के तहत कार्यवाही महज खानापूर्ति है और इस धारा के तहत गिरफ्तारी आरोपियों को बचाने की कोशिश है। उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि 21 नवम्बर को होटल निर्वाणा में जिस लिफ्ट के चपेट में आने से संतोष सिंह की मौत हुई थी दरअसल उस लिफ्ट को लगाने न तो इन्हें नगरपालिका से अनुमति मिली थी और न ही इन्होंने लिफ्ट खराब होने की कोई जानकारी होटल में चस्पा किया था यही वजह है कि मृतक समझ नही पाया कि लिफ्ट नही है और चपेट में आकर 20 -30 फीट नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई ।दूसरी बात ये कि उनके द्वारा नगरपालिका से होटल निर्वाणा द्वारा होटल में लगाये गए लिफ्ट की अनुमति सम्बंधित जानकारी नगरपालिका से मांगी गई तो नगरपालिका ने उन्हें होटल निर्माण की अनुमति तो दी गयी लेकिन लिफ्ट लगाने सम्बंधित उन्हें कोई जानकारी नही दी गयी गयी और जो जानकारी दी भी गयी उसमे होटल मालिक का नाम संजय कुमार जैन के बजाय जय कुमार जैन बताया गया हैं ।

बहरहाल ,होटल मालिक का नाम बदले जाने को लेकर होटल संचालक संजय जैन से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News